शौहर ने अपने बिस्तर पर नींद आ जाने से पहले अपने पहलू मे सोई..
शौहर ने अपने बिस्तर पर नींद आ जाने से पहले अपने पहलू मे सोई..अपनी बीवी के चेहरे को गौर से देखा- उसकी प्यारी सी और नर्म व नाज़ुक शक्ल पर काफी देर गौर करता रहा फिर शौहर ने अपने आप से कहा:
क्या मिस्कीन होती हैं ये औरतें भी.. बरसों अपने बाप की मुहब्बत के साये तले अपने घरवालों के साथ पलती बढ़ती हैं....और अब कहां एक अंजान शख्स के साथ आकर सोई हुई है...और एक अंजान शख्स की खातिर उसने अपने घर-बार मां बाप छोड़ा...वालिदैन का लाड़ प्यार और नाज़ नखरा छोड़ा...अपने घर की राहत और आराम को छोड़ा....और ऐसे शख्स के पास आई है जो उसे अच्छे की तलक़ीन और बुराई से रोकता है....अपने शौहर की दिलो जान से खिदमत करती है....उसका दिल बहलाती है.. उसको राहत व सुकून देती है...ताकि बस उसका रब उससे राज़ी हो जाए...और बस इसलिए कि ये उसके लिए उसके दीन का हुक्म है-
फिर मैने अपने आप से सवाल किया:
*कैसे होते हैं कुछ लोग....?*
*जो बेदर्दी और बेरहमी से अपनी बीवियों को मार पीट लेते हैं....बल्कि कुछ तो धक्के देकर अपने घर से बाहर निकाल देते हैं....उन्हे वापस अपने मां बाप के उस घर छोड़ देते हैं जो वो उसके खातिर छोड़कर आई थी....*
*कैसे होते हैं कुछ लोग..?*
*जो बीवियों को घर में डाल कर दोस्तों के साथ निकल खड़े होते हैं...... होटलों में जाकर वो कुछ खाते पीते हैं...जिसका उनके घर में तसव्वुर भी नही किया जा सकता.....!!*
*कैसे होते हैं कुछ लोग...?-*
*जिनके बाहर उठने बैठने का वक़्त....उनके अपने बीवी बच्चों के पास उठने बैठने के वक़्त से ज़्यादा होता है..*
*कैसे होते हैं कुछ लोग...?*
*जो अपने घर को अपनी बीवी के लिए जेल बनाकर रख देते हैं...ना उन्हे कभी बाहर ले जाते हैं... और ना कभी उनके पास बैठकर उनसे दिल का हाल सुनते सुनाते है...*
*कैसे होते हैं कुछ लोग...?*
*जो अपनी बीवी को ऐसी हालत मे सुला देते हैं कि उसके दिल मे किसी चीज़ की तड़प और चुभन होती है....उसकी आंखो मे आंसू थे और उसका गला किसी कहर से दबा जा रहा था.."
* कैसे होते हैं कुछ लोग...? *
*जो अपनी राहत और अपनी बेहतरी के लिए घर छोड़ कर बाहर निकल खड़े होते हैं.... पीछे मुड़कर अपनी बीवी बच्चों की खबर तक नही लेते.... कि उन पर उनके बाहर रहने के अरसे मे क्या गुज़रती होगी....*
* कैसे होते हैं कुछ लोग...? *
जो ऐसी ज़िम्मेदारी से भाग जाते है....जिसके बारे मे क़यामत के रोज़ उनसे पूछताछ होगी...*
अपनी मां और बीवी को बेपनाह इज़्ज़त दीजिये....
इसलिये कि एक तुम्हें दुनियां मेें लाई....और दूसरी सारी दुनियां छोड़कर तुम्हारे पास आई* !


No comments