Header Ads

Header ADS

सीमा पर तनाव के बीच मिले रूस में भारत और चीन के विदेश मंत्री

 


सीमा पर तनाव के बीच मिले रूस में भारत और चीन के विदेश मंत्री


नई दिल्ली : India-China Standoff: लद्दाख में लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल LAC के पास भारत और चीन तनाव के बीच दोनों देशों के विदेशी मंत्रि External Affairs Minister के बीच आज रूस में मुलाकात हुुुई. विदेश मंत्री एस. जयशंकर S Jaishankar और उनके चीनी समकक्ष वांग यी के बीच बैठक करीब दो घंटे चली. इस मुलाकात को सीमा पर दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को कम करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है. दोनों देशों के विदेश मंत्री  इस समय शंघाई को-ऑपरेशन आर्गेनाइजेशन SCO की बैठक के सि‍लसिले में इस समय रूस में हैं. इससे पहले दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों के बीच भी रूस में मुलाकात हो चुकी है.




गौरतलब है कि विदेश मंत्री जयशंकर ने हाल ही में पूर्वी लद्दाख LADDAKH के हालात को ‘बहुत गंभीर' करार दिया था और बोला था कि ऐसे हालात में दोनों पक्षों के बीच राजनीतिक स्तर पर ‘बहुत बहुत गहन विचार-विमर्श' की जरूरत है. जयशंकर और वांग के बीच यह बातचीत ऐसे वक्त में हुआ है जब सीमा पर तनाव अपने चरम सीमा पर है. हाल ही में दोनों देशों ने एक-दूसरे पर टकराव के दौरान हवा में गोलियां चलाने का आरोप लगाया. LAC पर 45 साल बाद ऐसा हुआ है जब किसी भी पक्ष की तरफ से गोलि चलाई गईं हों. 




भारतीय थल सेना ने कहा था कि चीनी सेना ने पैंगोंग झील के दक्षिणी तट के करीब सात सितंबर ( 7/9) की शाम भारतीय मोर्चे के नजदीक आने की कोशिश की और हवा में गोलि भी चलाईं. इससे पहले (PLA )ने आरोप लगाया  कि भारतीय सैनिकों ने LAC पार की और पैंगोंग झील के पास वॉर्निंग फायर किए थे पिछले हफ्ते विदेशी मंत्री एस जयशंकर ने सीमा के हालातों को बेहद गंभीर बताते हुए कहा था कि राजनीतिक स्तर पर बहुत गहन विचार विमर्श की जरूरत है. आपको बताते चलें कि पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में 15 जून को संघर्ष में 20 भारतीय जवानों के शहीद होने के बाद वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनाव काफी बढ़ गया था. चीनी जवान भी हताहत हुए लेकिन पड़ोसी देश ने उनका ब्योरा नहीं दिया था. अमेरिका की एक खुफिया रिपोर्ट के अनुसार चीन के भी 35 सैन्यकर्मी भी मारे गये. विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘सीमा पर अगर अमन-शांति नहीं रहता तो बाकी रिश्ते भी जारी नहीं रह सकते क्योंकि स्पष्ट रूप से संबंधों का आधार शांति ही है.' 

No comments

Powered by Blogger.