Header Ads

Header ADS

कंगना रनौत ने अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर साधा निशाना - इतिहास करेगा आपकी चुप्पी पर फैसला

कंगना रनौत ने अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर साधा निशाना - इतिहास करेगा आपकी चुप्पी पर फैसला




महाराष्ट्र सरकार पर लगातार हमलावर बनीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अब पूरे विवाद में कांग्रेस को लपेटने की कोशिश की है. कंगना ने शुक्रवार को एक साथ लगातार तीन ट्वीट करके कांग्रेस के बहाने शिवसेना पर हमला बोला, वहीं मामले में सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के दखल का भी आग्रह किया. कंगना ने कहा कि क्या सोनिया गांधी उनके साथ हुए इस बर्ताव पर कुछ नहीं बोलेंगी?




कंगना ने एक ट्वीट कर शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे को याद करते हुए उनका एक पुराना वीडियो शेयर किया और 'शिवसेना की हालत' पर तंज कसा. उन्होंने लिखा, 'मेरे पसंदीदा आदर्शों में से एक महान बाला साहेब ठाकरे का सबसे बड़ा डर था कि शिवसेना किसी दिन गठबंधन कर लेगी और कांग्रेस बन जाएगी. मैं जानना चाहती हूं कि आज वो अपनी पार्टी की हालत देखते तो उनकी क्या भावना होती.'



Great Bala Saheb Thakeray one of my most favourite icons, his biggest fear was some day Shiv Sena will do Gutbandhan and become congress ⁦@INCIndia⁩ I want to know what is his conscious feeling today looking at the condition of his party ? 




कंगना के अकाउंट से एक दूसरे ़ट्वीट में लिखा गया, 'आदरणीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी, क्या महाराष्ट्र में आप अपने सरकार की ओर से मेरे साथ किए गए इस बर्ताव से गुस्से में नहीं हैं? क्या आप अपनी सरकार से डॉक्टर अंबेडकर के बनाए संविधान के सिद्धांतों का पालन करने को नहीं कहेंगी?'



ट्वीट में आगे लिखा गया है, 'आप पश्चिम में पैदा हुई हैं और यहां भारत में रही हैं. आपको महिलाओं के संघर्षों के बारे में पता होगा. जब आपकी सरकार में महिलाओं का शोषण किया जा रहा है और कानून व्यवस्था का मजाक उड़ाया जा रहा है, ऐसे में आपकी चुप्पी को इतिहास आंकेगा. मुझे उम्मीद है कि आप दखल देंगी.'



Dear respected honourable @INCIndia president Sonia Gandhi ji being a woman arn’t you anguished by the treatment I am given by your government in Maharashtra? Can you not request your Government to uphold the principles of the Constitution given to us by Dr. Ambedkar?


You have grown up in the west and lived here in India. You may be aware of the struggles of women. History will judge your silence and indifference when your own Government is harassing women and ensuring a total mockery of law and order. I hope you will intervene 🙏@INCIndia 


बता दें कि कंगना रनौत ने कुछ दिनों पहले मुंबई को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर कहा था, जिसके बाद शिवसेना की ओर से विरोध सामने आया था. विवाद खिंच रहा था कि इसी बीच बीएमसी ने कंगना के ऑफिस में अवैध निर्माण को गिरा दिया, जिसपर विवाद और बड़ा होता जा रहा है. इस मामले में कंगना मुंबई हाईकोर्ट पहुंची हैं, जिसके बाद बीएमसी की कार्रवाई पर फिलहाल रोक लगाई गई है.



No comments

Powered by Blogger.