Header Ads

Header ADS

IPL 2020: यह बल्लेबाज सीएसके टीम में सुरेश रैना की जगह लेने के लिए तैयार, सूत्रों ने कहा

IPL 2020: यह बल्लेबाज सीएसके टीम में सुरेश रैना की जगह लेने को तैयार, सूत्रों ने कहा


 नई दिल्ली:  अब यह तो आप जानते ही हैं पिछले दिनों आईपीएल किंग सुरेश रैना (Suresh Raina) के यूएई से लौटने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अभी तक उनके विकल्प के नाम का ऐलान भी नहीं किया है. चर्चा ऐसी थी कि सुरेश रैना (Suresh Raina) फिर से वापसी कर सकते हैं, लेकिन अब खबर यह आ रही है कि सीएसके (CHENNAI SUPER KINGS) के रैना के विकल्प पर काम कर रहा है. पिछले दिनों चेन्नई को दो बड़े झटके लगे थे, रैना के बाद हरबजन सिंंह (harbhajan Singh) ने भी नाम वापस ले लिया था और दोनों के विकल्पों के नाम का ऐलान हो होना अभी बाकी है.






सूत्रों के मुताबिक ऐसी खबरें आ रही है कि चेन्नई सुपर किंग्स हाल ही में बेहतर करने वाले इंग्लैंड (ENGLAND)के बल्लेबाज डेविड मलान (Dewid Malan) को लेने का पूरी तरह से मन बन चुका है और उनसे संपर्क करने की कोशिश में लगा है. आपको बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खत्म हुई टी20 सीरीज में मलान ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था और इस प्रदर्शन के बूते डेविड मलान टी20 रैंकिग में पाकिस्तानी बललेबाज़ बाबर आजम (Babar Azam) को गद्दी से उतारकर नंबर- की पायदान पर कब्जा कर लिया था. 





ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में डेविड मलान सबसे ज्यादा रन बनान वाले बल्लेबाज थें लडने. मलान ने 129 रन बनाए थे. डेविड मलान का औसत 43 रन का था, जबकि उनका स्ट्राइक-रेट 138.71 का था. वहीं, डेविड मलान का कुल मिलाक 16 मैचों में 682 रनों के साथ 48.71 का औसत है और इंग्लिश मीडिया द्वारा उनकी तुलना इंडियन कैप्टनविराट कोहली से की गई थी. हालांकि, मलान ने साफ साफ कहा था कि वह विराट कोहली (Virat Kohli) के आस-पास भी नहीं हैं और विराट कोहली से तुलना के लिए उन्हें कम सेकम 50 मैच और खेलने होंगे


इस विषय पर रोशनी डालते हुए सीएसके (CSK) टीम से जु़ड़े सूत्र ने कहा कि डेविड मलान को लेकर विमर्श जारी है. उनका दावा सबसे मजबूत है, लेकिन अभी इसे अंतिम रूप प्रदान नहीं किया जा सकता. डेविड मलान टी20 में एक पूर्ण और मैच जिताने वाले बल्लेबाज हैं. साथ ही, वह सुरेश रैना की तरह लेफ्टी भी हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट को इस विषय में अंतिम फैसला लेना होगा. अब जबकि डेविड मलान का पलड़ा बहुत ही भारी है, तो यह हैरानी भरा है क्योंकि रैना ने हाल ही में कहा था कि वह चेन्नई से जुड़ने के लिए तैयार है

No comments

Powered by Blogger.