Header Ads

Header ADS

chinese app ban in india

#59_चीनी_ऐप_भारत_मे_बन्द

भारत ने चीन के 59 मोबाइल ऐप बैन कर चीन को एक तगड़ा संदेश दे दिया है कि चीन को पीछे हटना ही होगा। इनको बंद क़रने के पीछे सरकार ने तर्क दिया है कि इनसभी से देश के आंतरिक और बाह्य सुरक्षा को खतरा था और इन्हें बन्द करने की सिफारिश ख़ुद खुफिया एजेंसियों ने की थी। इन 59 चीनी ऐप में TikTok और Share It जैसे सबसे प्रचलित ऐप भी शामिल हैं। जिनके बन्द होने से चीनी अर्थव्यस्था का मजबूत खम्भा ढह गया हैं।



प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत इस समय मामला  को शांत करने के बजाय हमेशा के लिए खत्म करना चाहता है। बात अब चीन को उसकी सीमा में वापस भेजने भर का नहीं, अपितु अब भारत चीन के बीच वर्तमान सीमाओं का स्पष्ट रेखांकन का है। 1962 से ही चीन कभी भी भारत के साथ सीमाओं के स्पष्ट रेखांकित किये जाने से पीछे हटता रहा, और इसकी वजह यही थी कि चीन अपने को भारत से बहुत अधिक शक्तिशाली मानकर कभी भी सीमा पार कर भारत में घुसकर भारत पर दबाव बनाकर अपने अनेक हित साधता रहे। लेकिन वर्तमान भारत सरकार अब उस बिन्दु पर पहुंच चुकी है कि भविष्य में होने वाले किसी भी चीनी अतिक्रमण की सम्भावना को समाप्त करते हुये चीन से एक लिखित अनुबंध चाहती है।
                                      
स्पष्टतः चीन के लिये इस समय एक तरफ कुंआ एक तरफ खाई वाला मामला हो गया है, आगे आकर युद्ध करना उसको पूरे विश्व में अकेला कर देगा।  पाकिस्तान, उ. कोरिया जैसे कुछ गली के गुन्डों के अलावा कोई उसके साथ नहीं। दूसरी तरफ सम्मान के साथ पीछे हटने का मौका चीन के हाथ से निकल चुका है। पीछे हटने पर जहां अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उसका भयंकर अपमान होगा, वहीं भारत सीमाओं का स्पष्ट रेखांकन करवाकर उसके घावों पर नमक मलना चाहता है।

चीन किसी भी तरह से भारत+ अमेरिका +इजरायल +ताइवान +जापान +आस्ट्रेलिया के गठबंधन से जीतने के हालात में नहीं है, और इसीलिये उसकी वर्तमान स्थिति बहुत संकटपूर्ण है। चीन को स्पष्ट रुप से पता है कि अमेरिका किसी भी कीमत पर चीन से युद्ध चाहता है लेकिन अमेरिका भी यह युद्ध भारत की मदद के बिना नहीं जीत सकता।

चीन का सिरदर्द अब यही है कि वह अपमानित होकर भारत की शर्तें मान ले या युद्ध में अपनी पूरी ताकत झोंक कर जीतने की आशा करे।

हम भारतीय नागरिकों का यह पुनीत कर्तव्य है कि युद्ध होने की स्थिति (जो कि अब अवश्यभावी है) में हम अपनी सेना व अपनी सरकार का पूर्णरूपेण समर्थन व सहयोग करें, और युद्ध जीतने के लिए भगवान से प्रार्थना करें।

यहां मेरा स्पष्ट मानना है कि अब भारत भी शीघ्र ही युद्ध से पीछे नहीं हटेगा और इस चीन नाम के वायरस को रोक कर, टुकड़ों में तोड़कर हमेशा के लिये इससे मुक्ति पाना चाहेगा।
जय हिंद🇮🇳

© Varsha Singh✍️

No comments

Powered by Blogger.